स्कार्पियो–टेम्पो की टक्कर में एक की मौत 

cotlasweb
168 Views
2 Min Read

नवबिहार टाइम्स संवाददाता 

हसपुरा। तेज रफ्तार से पचरूखिया से दाउदनगर की ओर स्कार्पियो जा रही थी और टेम्पो पचरूखिया की ओर आ रही थी। सिहाड़ी पूरानी बाजार जैसे ही पहुंची कि आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान टेम्पो पर सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी 56 वर्षीय बंगाली राम के रूप में हुई। घायलों में किशोरी साव 65 वर्ष, चन्द्रदेव राम 65 वर्ष, कृष्णा साव 70 वर्ष शामिल हैं। घटना रविवार की है।

बताया जाता है कि टक्कर मारने के बाद चालक स्कार्पियो को लेकर भागने में सफल रहा। टक्कर इतना जोरदार था कि टेम्पो सड़क पर ही पलट गई। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क जाम कर मृतक के आश्रित को मुआबजा की मांग कर रहे थे। आक्रोशित ग्रामीणों को समाजसेवी डा.देवलाल पासवान, पूर्व पंचायत समिति रामजीत राम, पंचायत समिति सदस्य राम औतार राम, शिक्षा सेवक ललन चौधरी के समझाने पर जाम हटाया गया। घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष नरोत्तम व पुलिस बल को आक्रोश झेलना पड़ा। सभी घायल रेपुरा गांव निवासी धर्मदेव साव के यहां से धनबटी कर लौट रहे थे।

Share This Article